
योग स्पेशल कालचक्र
हर साल 21 जून को योगा डे मनाया जाता है. ऐसे में कल योग दिवस मनाया जाएगा. योग दिवस के अवसर पर कालचक्र में योगा के लाभ और इससे ग्रह दोष को दूर करने के बारे में जानते हैं. योग का ग्रहों से संबंध होता है. योग करने से कैसे ग्रह दोष को दूर कर जीवन की मुश्किलों को कम कर सकते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.
सूर्य नमस्कार के लाभ
अगर कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में है और सूर्य ग्रह के कारण परेशानी हो रही है, तो आपको सूर्य नमस्कार करना चाहिए. सूर्य नमस्कार करने से सेहत अच्छी रहती है. इसके साथ ही सूर्य ग्रह के शुभ परिणाम मिलते हैं. सूर्य नमस्कार करने से पहले सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए. सूर्य नमस्कार में 12 शक्तिशाली योग मुद्राएं होती हैं.
चंद्रमा के शुभ फल के लिए
माता का ध्यान रखें और माता का आशीर्वाद प्राप्त करें. चंद्र ग्रह को मजबूत करने और मन को शांत करने के लिए आपको योगासन करने चाहिए. चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है. आपको तनाव दूर करने के लिए भ्रामरी प्राणायाम, भस्त्रिका और ध्यान करना चाहिए.



