India

PM Kisan Yojana 23rd Installment: आज जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, इन किसानों के अटक सकते हैं पैसे

PM Kisan Yojana 23rd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। DBT के माध्यम से किसानों के खाते में सीधे 22 हजार रुपए ट्रांसफर

PM Kisan Yojana 23rd Installment: आज जारी होगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त, इन किसानों के अटक सकते हैं पैसे

जानकारी के अनुसार, आज शनिवार को 3.45 बजे 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके अकाउंड में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए ट्रांसफर किए जाएंगे।  इसके साथ ही 23वीं किस्त से 2.18 करोड़ से ज्यादा महिला किसानों को भी मदद मिलेगी।

आज होगी PMKISAN योजना की 23वीं किस्त जारी  

Direct support, stronger farmers!

Mark the date: 23rd instalment of PMKISAN is set to be released on 20th June 2026, bringing continued financial strength directly to the accounts of our Annadatas.#PMKISAN #23rdinstallment@PMOIndia @ChouhanShivraj @RNK_Thakurpic.twitter.com/yezlHr3oDP

— Agriculture INDIA June 15, 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं। आज यानी 20 जून PM किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होगी। बता दें कि, इसका एलान कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से किया गया है। इसके साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी 23वीं किस्त जारी होने की जानकारी दी गई।  

मार्च में आई थी 22वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से देश के करोड़ों गरीब किसानों की आर्थिक मदद के लिए हर साल 6,000 रुपए दिए जाते है। जिसे तीन किस्तों में सीधे किसानों के खाते में पहुंचाया जाता है। वहीं इससे पहले 13 मार्च 2026 को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की गई थी। 

इन किसानों की अटक सकती है किस्त! 

दरअसल, PMKISAN योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें हैं। जिसमें  बिना eKYC के खातों में पैसा नहीं आएगा। साथ ही बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। वहीं इसमें फार्मर आईडी भी होनी चाहिए। 

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए जमीन का रिकॉर्ड भी आपके पास सही होना चाहिए। यदि ये सभी जरूरी शर्तें पूरी नहीं होंगी तो पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के पैसे आपके अटक भी सकते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आप  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हैं, तो आज ही इसकी ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं और बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

Beneficiary लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम

नाम चेक करने के लिए सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। फिर आपको ‘Farmers Corner’ सेक्शन में ‘Beneficiary Status’ का विकल्प दिखेगा। अब उसपर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर समेत मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें। बेनिफिशियरी लिस्ट में आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें:

मंत्रालय ने जारी किया वीडियो

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए किसानों को 23वीं किस्त की तारीख की जानकारी दी।  जिसमें लिखा गया कि सीधी मदद, मजबूत किसान! तारीख नोट कर लें। PMKISAN की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी, जिससे देश के अन्नदाताओं को सीधे आर्थिक सहायता मिलती रहेगी। पीएम किसान योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर PM Kisan Yojana की किस्त को लेकर अपडेट आ गया है।

ये भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply