TrendingUttar Pradesh

इस IPS अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, विशेष टीम कर रही है जांच

इस IPS अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, विशेष टीम कर रही है जांच

नई दिल्ली : एक आईपीएस अधिकारी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है, इसके बाद उस अधिकारी को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

दरअसल, तेलंगाना के हैदराबाद में अट्टापुर पुलिस ने यौन उत्पीड़न, पीछा करने और आपराधिक धमकी देने के मामले में भारतीय पुलिस सेवा के एक प्रशिक्षु अधिकारी एम उदय कृष्ण रेड्डी को गिरफ़्तार किया है।

आरोपी 2025 बैच का आईपीएस अधिकारी है और सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहा है, उसे जांच के बाद 28 जुलाई की रात आरामघर क्रॉस रोड्स के पास हिरासत में लिया गया। 

पुलिस के बुधवार को एक बयान के अनुसार आरोपी कथित तौर पर एक साथी आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारी से 2025 में इंस्टाग्राम पर जुड़ा था। पीड़िता का आरोप है कि इस रिश्ते के दौरान भावनात्मक शोषण, धमकियां, उत्पीड़न, फ़ेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाना, निजी चैट लीक करने की धमकी देना और रिश्ता खत्म करने व किसी और से शादी करने के बाद भी उसके परिवार और सहयोगियों से संपर्क करने की बारबार कोशिशें शामिल थीं। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया और उसे राजेंद्रनगर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस मामले की जांच हैदराबाद पुलिस आयुक्त द्वारा बनाई गई एक विशेष टीम कर रही है, जो पुलिस उपायुक्त डॉ. पी. लावण्या नाइक जाधव की देखरेख में काम कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply