India

पुलिस ने लठ बजाकर जंतर-मंतर से कॉकरोच पार्टी को किया साफ, जमकर लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ी

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलनकारियों को जंतरमंतर से हटा दिया गया है। पुलिस ने मंच खाली करा लिया है और टेंट भी निकाल दिए हैं। प्रदर्शनकारियों को जंतरमंतर के बाद कनॉट प्लेस से भी खदेड़ दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने जबरदस्त लाठीचार्ज भी किया।

पुलिस ने लठ बजाकर जंतर-मंतर से कॉकरोच पार्टी को किया साफ, जमकर लाठीचार्ज, आंसू गैस छोड़ी

उधर, सीजेपी का दावा है कि अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है। सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुए प्रदर्शन में पुलिस के लाठीचार्ज और झड़प में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

मामला तब बढ़ गया, जब आंदोलनकारी सुबह 10 बजे बैरिकेड तोड़कर पार्लियामेंट की तरफ बढ़े। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद प्रदर्शनकारी संसद के करीब पहुंच गए।

प्रदर्शनकारियों ने संसद में घुसने की कोशिश की। इसे देखते हुए संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेन गेट को बंद कर दिया गया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

पुलिस के एक्शन के बाद इसके बाद भीड़ तितरबितर हो गई। जब बाहर ये हंगामा चल रहा था उस वक्त पीएम समेत सभी सांसद संसद में मौजूद थे।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधि जेपी नड्‌डा से मिले। इनका दावा है कि नड्डा ने उन्हें यह भरोसा दिलाया है कि जंतरमंतर और उसके आसपास अब कोई कार्रवाई नहीं होगी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply