IndiaTrending

सन्नी बनकर सलमान खान ने की हिंदू लड़की से शादी; फिर धर्म बदलने के लिए करने लगा मारपीट, शिकायत होते ही अरेस्ट

Sigra Police Arrested Assused Of Religious Conversion: सिगरा थाना क्षेत्र में कथित फर्जी पहचान, धर्मांतरण के दबाव और दस्तावेजों में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिगरा पुलिस ने पति सलमान खान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

सन्नी बनकर सलमान खान ने की हिंदू लड़की से शादी; फिर धर्म बदलने के लिए करने लगा मारपीट, शिकायत होते ही अरेस्ट
सन्नी बनकर सलमान खान ने की हिंदू लड़की से शादी; फिर धर्म बदलने के लिए करने लगा मारपीट, शिकायत होते ही अरेस्ट

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सलमान खान ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को ‘सन्नी सिंह’ बताया और इसी पहचान के आधार पर उसके साथ शादी की। आरोप है कि शादी के बाद उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। पीड़िता ने पति, जेठ और ससुर पर दुष्कर्म, मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा

सिगरा पुलिस के अनुसार, मामले में सलमान खान, उसके पिता मकबूल, जेठ शाहरुख, सास कैसर खान और ननद सायना खान को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 5 समेत अन्य प्रासंगिक धाराएं लगाई गई हैं।

दस्तावेजों की जांच में जुटी पुलिस

जांच के दौरान पुलिस को आधार कार्ड, वोटर आईडी और समेत कई दस्तावेज मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, इन दस्तावेजों में आरोपी की पहचान ‘सन्नी सिंह’ के नाम से दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस अब दस्तावेजों की सत्यता, उन्हें तैयार कराने की प्रक्रिया और आरोपी की वास्तविक पहचान समेत मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

आरोपी ने बताई अलग वजह

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उसने दबाव में अपना नाम बदला था। पुलिस आरोपी के इस दावे की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों और दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दस्तावेजों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply