TrendingUttar Pradesh

​Pratapgarh News : मंत्री मनोज पांडेय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा – ‘जीत पर कत्थक, हार पर चुनाव आयोग को देते हैं गाली

​Pratapgarh News : मंत्री मनोज पांडेय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा – ‘जीत पर कत्थक, हार पर चुनाव आयोग को देते हैं गाली

प्रतापगढ़, अमृत विचार : प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय बुधवार को प्रतापगढ़ पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मीडिया से बात करते मंत्री मनोज पांडेय ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग दोहरे चरित्र वाले हैं।जीत पर नाचते हैं, हार पर चुनाव आयोग को गाली देते हैं।

उन्होंने कहा कि जब विपक्ष हिमाचल, कर्नाटक या छत्तीसगढ़ जैसे चुनाव जीत जाता है, तब वे जश्न मनाते हैं,फुलझड़ियां छोड़ते हैं और चुनाव आयोग की प्रशंसा करते हैं। लेकिन हार मिलने पर लोकतंत्र के जनादेश को भूलकर चुनाव आयोग को भलाबुरा कहने लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष आज पूरी तरह दिशाहीन हो चुका है और उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। यही वजह है कि वे संविधान की बात करते हैं और रोज संवैधानिक संस्थाओं का विरोध करते हैं, जो देश के लिए खतरे की घंटी है।

सपा और ‘पीडीए’ पर कसा तंज

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा ने पीडीए की इतनी परिभाषाएं गढ़ दी हैं कि तीन डायरियां भर जाएं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब ये सत्ता में होते हैं तो केवल अपने चहेतों को बैठाकर मलाई खाते हैं, लेकिन विपक्ष में आते ही इन्हें पीडीए की याद आने लगती है। सपा के शासनकाल की भर्तियों का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि जब पुलिस या सचिवालय में भर्तियां हो रही थीं, तब क्या उन्हें पासवान, लोधी, विश्वकर्मा, केवट, मल्लाह और निषाद समाज के लोग नजर नहीं आए? तब उन्होंने सिर्फ “आंधर बाटे रेवड़ी, आपनआपन देय” की तर्ज पर काम किया था।

 अखिलेश यादव के बयान पर भी पलटवार

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के उस बयान पर कि जो आना चाहें आ सकते हैं पर मंत्री पाण्डेय ने कहा कि यह बात वह इसलिए कह रहे हैं ताकि जो नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं उन्हें रोका जा सके, हालांकि अब ऐसा होने वाला नहीं है। जनता सब देख रही है और समय आने पर उचित निर्णय दे रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरिओम मिश्र,नीतीश श्रीवास्तव, दुर्गेश योगी,राहुल मौर्य आदि मौजूद रहे।

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply