TrendingUttar Pradesh

Pratapgarh News : सराय मुरार में चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बना अवैध निर्माण ध्वस्त

प्रतापगढ़, अमृत विचार : सदर तहसील के ग्राम पंचायत सराय मुरार सिंह के मजरा धौरहरा में मंगलवार दोपहर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर सरकारी जमीन से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा।

मामला जनसुनवाई के दौरान सामने आया था, जहां धौरहरा गांव निवासी आशीष यादव ने उपजिलाधिकारी सदर/संयुक्त मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि गांव के ही प्रवीण यादव पुत्र राम करन यादव द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा है। 

उपजिलाधिकारी के निर्देश पर कराई गई विभागीय जांच में अतिक्रमण की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट सही पाए जाने पर मंगलवार दोपहर नायब तहसीलदार सिटी चंदन लाल और एसआई अमरेश यादव के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम धौरहरा गांव पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध कब्जे को पूरी तरह हटा दिया। 

अवैध कब्जाधारकों में मची खलबली

कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद्र तिवारी, लेखपाल प्रिया त्रिपाठी, रवींद्र यादव, विकास चौरसिया, जैनेंद्र यादव तथा अभिषेक यादव सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के भूमाफियाओं और अवैध कब्जाधारकों में खलबली व्याप्त है।

ः 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply