India

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 की उम्र में गई जान

सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह 38 साल के थे. जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उन्हें मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे.

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 की उम्र में गई जान
Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 की उम्र में गई जान

अपर्णा वर्तमान में महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. जानकारी के मुताबिक, प्रतीक को सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर हॉस्पिटल लाया गया था. हॉस्पिटल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. इसके बाद ही प्रतीक यादव की मौत का पता चल पाएगा. दरअसल, एक हफ्ते पहले बीमार होने के चलते प्रतीक यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

हालात स्थिर होने के बाद उन्हें घर लाया गया था. मेदांता में भर्ती होने के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव उन्हें देखने भी गए थे. प्रतीक अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते थे. उनकी मौत क्यों और कैसे हुई, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

विनम्र श्रद्धांजलि!

— Samajwadi Party May 13, 2026

लखनऊ पुलिस अपर्णा के घर जाएगी

प्रतीक के निधन के बाद लखनऊ पुलिस अपर्णा के घर जाएगी. पुलिस ने प्रतीक यादव के फोन को अपने कब्जे में लिया. घर में किस परिस्थिति में थे पुलिस उसका विवरण लेगी. पारिवारिक सूत्र बता रहे हैं कि प्रतीक यादव घर के किचन में अचेत अवस्था में मिले थे. सुबह 4:55 पर घर में मौजूद लोगों ने अस्पताल को इस बात की जानकारी दी.

CM योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने निधन पर दुख जताया है. प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ

— Yogi Adityanath May 13, 2026

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव राजनीतिक परिवार से ताल्लुक जरूर रखते थे लेकिन वो खुद राजनीति से दूर थे. वो उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे. उनकी पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक अपनी फिटनेस से जुड़े फोटोवीडियो शेयर करते थे.

2012 में हुई थी अपर्णा से शादी

बता दें कि लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अपर्णा और प्रतीक ने साल 2012 में शादी की थी. यह उत्तर प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल शादियों में से एक थी. इसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply