IndiaTrending

Prayagraj: मॉकड्रिल के दौरान बड़ा हादसा, फायर पाइपलाइन फटी; OPD और डायलिसिस यूनिट में भरा पानी

Prayagraj SRN Hospital Accident: यूपी के प्रयागराज में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए आयोजित मॉकड्रिल के दौरान मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में बड़ा हादसा हो गया। फायर सिस्टम की जांच के बीच अचानक पाइपलाइन फट गई, जिससे अस्पताल के कई महत्वपूर्ण विभागों में पानी भर गया। घटना के बाद मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों में अफरातफरी मच गई।

Prayagraj: मॉकड्रिल के दौरान बड़ा हादसा, फायर पाइपलाइन फटी; OPD और डायलिसिस यूनिट में भरा पानी
Prayagraj: मॉकड्रिल के दौरान बड़ा हादसा, फायर पाइपलाइन फटी; OPD और डायलिसिस यूनिट में भरा पानी

मॉकड्रिल के दौरान फटी पाइपलाइन

जानकारी के अनुसार अस्पताल प्रशासन द्वारा फायर फाइटिंग सिस्टम की कार्यक्षमता परखने के लिए मॉकड्रिल कराई जा रही थी। इसी दौरान फायर लाइन की एक पाइपलाइन तेज दबाव के कारण फट गई। पाइपलाइन फटते ही बड़ी मात्रा में पानी अस्पताल परिसर में फैल गया और ओपीडी, डायलिसिस यूनिट, एक्सरे विभाग समेत कई हिस्सों में पहुंच गया।

अचानक पानी भर जाने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा। डायलिसिस और अन्य चिकित्सकीय सेवाएं भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुईं। विभागों में रखे उपकरणों और अभिलेखों को भी नुकसान से बचाने के लिए कर्मचारियों को तत्काल जुटना पड़ा।

ढाई घंटे की मशक्कत के बाद मिली राहत

घटना की सूचना मिलते ही और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। पाइपलाइन को बंद कर पानी के रिसाव को रोका गया। इसके बाद कर्मचारियों ने मोटर पंप और अन्य संसाधनों की मदद से पानी निकालने का काम शुरू किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद अस्पताल के प्रभावित हिस्सों से पानी बाहर निकाला जा सका।


अस्पताल प्रशासन का कहना है कि की जांच के दौरान तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई। मामले की जांच कराई जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि पाइपलाइन किस वजह से फटी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना को रोकने के लिए फायर सिस्टम और पाइपलाइन नेटवर्क का निरीक्षण कराया जाएगा।

अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही

हाल के दिनों में अस्पतालों और सार्वजनिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में एसआरएन अस्पताल में भी मॉकड्रिल आयोजित की गई थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था की जांच के दौरान हुई इस घटना ने अस्पताल के फायर सिस्टम की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply