TrendingUttar Pradesh

Prayagraj News: लगातार बारिश से संगम नगरी का तापमान गिरा, निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को हो रही भारी दिक्कते 

Prayagraj News:  लगातार बारिश से संगम नगरी का तापमान गिरा, निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को हो रही भारी दिक्कते 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार सुबह से ही रुक रूक कर हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और तेज हवाओं के चलते मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रयागराज में करीब 46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण तापमान में भी बड़ी गिरावट आई है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। 

अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और इसी तरह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गये थे। सुबह पांच बजे से कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके बाद बारिश कुछ देर धीमी हुई और रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। कुछ समय बाद फिर तेज बारिश शुरू हो गई। शहर में लगातार बदलते मौसम के बीच लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। 

निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों की बढ़ी दिक्क़ते 

तेज हवा और बारिश के कारण कई लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले। लगातार बारिश के कारण प्रयागराज के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई जिसके चलते स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी की निकासी को लेकर चिंता बनी हुई है। 

अच्छी बारिश का अनुमान 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भूगोल के प्रोफेसर एआर सिद्दीकी ने बुधवार को बताया कि अगस्त की शुरुआत में प्रयागराज में अच्छी बारिश हो रही है। जुलाई महीने में सामान्य से करीब 43% कम बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन अगस्त की शुरुआत में हुई अच्छी बारिश से अब उम्मीद जगी है कि इस महीने बारिश का आंकड़ा बेहतर रहेगा। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रयागराज में मौसम इसी तरह बना रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुकरुककर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। 

ये भी पढ़े : 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply