IndiaTrendingUttar Pradesh

लखनऊ में ‘स्व-गणना’ को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, DM विशाख जी ने दिए सख्त निर्देश, पढें पूरी जानकारी…

Lucknow: लखनऊ में आगामी जनगणना2027 को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। बुधवार को जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में एक हाईप्रोफाइल समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा ‘स्वगणना’ की प्रक्रिया को सुचारू बनाना और इसे एक जनआंदोलन का रूप देना रहा।

लखनऊ में ‘स्व-गणना’ को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, DM विशाख जी ने दिए सख्त निर्देश, पढें पूरी जानकारी…
लखनऊ में ‘स्व-गणना’ को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, DM विशाख जी ने दिए सख्त निर्देश, पढें पूरी जानकारी…

बता दें, डीएम विशाख जी ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि 7 मई की सुबह 6 बजे से स्वगणना की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस डिजिटल अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। नागरिकों की सहायता के लिए सभी प्रमुख विभागों और सार्वजनिक केंद्रों पर विशेष ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं, जहाँ लोग जाकर अपनी तकनीकी समस्याओं का समाधान पा सकेंगे।

जिलाधिकारी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि जनगणना के इस कार्य में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सूचना विभाग को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान को नई गति दी जाए और आम लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगा।

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि डिजिटल माध्यम से खुद का विवरण दर्ज करना न केवल सुरक्षित है, बल्कि यह भविष्य की योजनाओं के सटीक निर्माण में भी सहायक होगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply