IndiaTrending

प्रोबायोटिक दही ही नहीं…वो 5 चीजें जो आपकी गट हेल्थ और पाचन रखेंगी दुरुस्त

डाइजेशन दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि आपकी गट हेल्थ सही रहे, क्योंकि पाचन का एक बड़ा प्रोसेस गट में ही होता है. बात जब गट को दुरुस्त रखने की आती है तो ज्यादातर लोग प्रोबायोटिक जैसे दही, किमची जैसे फूड्स खाने की सलाह देते हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई बातें ध्यान में रखना जरूरी होती हैं, जिससे न सिर्फ आपकी गट हेल्थ सही रहेगी, बल्कि पाचन भी अच्छा होता है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि कौन सी 5 चीजें या आदतें आपकी गट और डाइजेशन को इंप्रूव करती हैं.

प्रोबायोटिक दही ही नहीं…वो 5 चीजें जो आपकी गट हेल्थ और पाचन रखेंगी दुरुस्त
प्रोबायोटिक दही ही नहीं…वो 5 चीजें जो आपकी गट हेल्थ और पाचन रखेंगी दुरुस्त

आंतों का सही तरह से काम करना न सिर्फ आपके अच्छे डाइजेशन के लिए जरूरी है, बल्कि ये इम्यूनिटी को एक्टिव करने के लिए भी आवश्यक है. वेट कंट्रोल करना हो या फिर इंफ्लामेशन को कम करना हो. इन सारे फंक्शन के लिए आपकी गट की सेहत सही रहना बहुत जरूरी होता है. तो चलिए जान लेते हैं कैसे इंप्रूव करें गट हेल्थ और डाइजेशन.

टाइम से खाएं खाना

आंतों की भी अपनी एक बायो क्लॉक बोती है और इसलिए मील सही टाइम पर खाना जरूरी होता है. खासकर डिनर जल्दी करना चाहिए. जब आप रात में जल्दी खाना खाते हैं और इसके 12 घंटे के बाद सोते हैं तो आंतों के बैक्टीरिया खाने को धीरेधीरे पचाना शुरू कर देते हैं. इससे आपका डाइजेशन प्रोसेस सही तरह से होता है.

30 बार चबाने वाला रूल

जब आप खाना खाते हैं तो ये सिर्फ पेट में जाकर नहीं पचता है, बल्कि आपकी पाचन क्रिया मुंह में कौर देने से ही शुरु हो जाती है. जब आप जल्दीजल्दी खाना चबाते हैं तो इससे पेट फूलने की समस्या हो सकती है, क्योंकि ऐसा खाना पचाने में आंतों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. जब आप खाने को खूब अच्छी तरह से बिल्कुल लिक्विड हो जाने तक चबाते हैं तो गट में मौजूद बैक्टीरिया पर काफी कम दवाब पड़ता है, इसलिए जरूरी है कि आप 30 बार चबाकर खाने वाला रूल फॉलो करें.

Getty Images

ड्रिंक्स का टेम्परेचर कैसा है?

चाहे आप पानी पी रहे हैं या फिर किसी भी तरह की सॉफ्ट ड्रिंक जैसे जूस, शरबत ले रहे हैं तो उसके टेम्परेचर का ध्यान रखें. खासकर जब आपने कुछ खाया हो तो ठंडा पानी पीने से बचें. इससे पाचन एंजाइम इनएक्टिव हो जाते हैं. इससे आपको ब्लोटिंग हो सकती है. जठराग्नि सही होगी तो खाना सही से पचेगा. माना जाता है कि गर्म तरल आपके पेट में मौजूद गुट बैक्टीरिया के लिए अच्छे दोस्त जैसे होते हैं.

रात में कच्चा खाना न खाएं?

आज के टाइम में हर कोई चाहता है कि वेट लॉस हो जाए और जब बात डाइट की आती है तो सबसे पहले लोग ढेर सारे सलाद को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं. कच्ची सब्जियों से आपको सही मात्रा में पोषक तत्व मिल सकते हैं, लेकिन रात में खाने की जगह अगर बहुत सारी कच्ची सब्जियां सलाद में लेते हैं तो इससे डाइजेशन खराब हो सकता है. दरअसल दिन खत्म होने के बाद मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और सेल्यूलोज को पचाना थोड़ा मुश्किल है. ऐसे में आप भाप में पकी हुई सब्जियां खाएंगे तो बेहतर रहेगा.

खाने के बाद थोड़ी वॉक

खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलना कोई वजन कम करने से ही नहीं जुड़ा है, बल्कि ये आपके डाइजेशन के लिए बहुत जरूरी होता है. खाना खाने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट पैदल चलना चाहिए. इससे आंतों में फंसी गैस को भी बाहर निकालने में मदद मिलती है और नेचुरल पेरीस्टाल्सिस बढ़ाने में मदद मिलती है. इससे आपका खाना अच्छी तरह से पचेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply