ChhattisgarhCrimeIndiaTrending

वीरान पड़े लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस ने मारा छापा तो आपत्तिजनक हालत में मिले कई युवक-युवतियां…

वीरान पड़े लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा! पुलिस ने मारा छापा तो आपत्तिजनक हालत में मिले कई युवक-युवतियां…

 Image AI

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. जानकारी सामने आ रही है कि शहर के इंदिरा मार्केट में स्थित बंद पड़े जलाराम लॉज की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. ऑपरेशन के दौरान लॉज में 3 युवतियों और 2 युवकों को आपत्तिजनक हालत में देखा गया. इसके अलावा, मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान जब्त करने की भी जानकारी सामने आ रही है.

पुलिस ने की छापेमारी

मुखबिर की सूचना के आधार पर सिटी पुलिस और एसीसी की संयुक्त टीम ने लॉज पर यौजनाबद्ध तरीके से छापा मारा. बताया जा रहा है कि यह सेक्स रैकेट उस लॉज की आड़ में चलाया जा रहा था जो कागजों पर बंद था. हालांकि यह जानकारी भी सामने आई है कि उस जगह पर फिलहाल एक आइसक्रीम पार्लर चलाया जा रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस को 2 युवक और 3 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. लॉज का प्रबंधन करने वाला व्यक्ति भी मौके पर मौजूद था.

कौन-कौन से सामान जब्त हुए?

पुलिस ने जांच के दौरान लगभग 20 हजार रुपये की नकदी, 4 मोबाइल फोन, कंडोम के 80 पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किए. पुलिस ने अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA Act) की धाराओं 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू के रूप में हुई है.

लॉज की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी अवैध रूप से पैसे कमाने के लिए लॉज की आड़ में वेश्यावृत्ति का रैकेट चला रहे थे. पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. इस मामले के सामने आने के बाद दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर उनके आसपास किसी भी तरह की अनैतिक या गैर-कानूनी गतिविधि हो रही हो तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply