CrimeIndiaTrending

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, ग्राहक बनकर पहुंंचे पुलिस कर्मी; 5 महिलाओं को कराया मुक्त

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, ग्राहक बनकर पहुंंचे पुलिस कर्मी; 5 महिलाओं को कराया मुक्त

Delhi Spa Centre: दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा, 5 महिलाओं को बचाया गया है.

Paharganj Spa Centre Case: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक स्पा सेंटर की आड़ में चले रहे कथित देह व्यापार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसका भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तारी किया है. इतना ही नहीं, पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 5 महिलाओं को बचाया भी है. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है.

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई सेंट्रल दिल्ली में अनैतिक तस्करी और वेश्यावृत्ति की गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद की गई की गई है.

पुलिस ने चलाया डिकॉय ऑपरेशन

आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया और एक डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया. ऑपरेशन के तहत, एक पुलिस अधिकारी ग्राहक बनकर स्पा सेंटर पर पहुंचा. वहां उसे रुपये लेकर यौन सेवाएं देने की पेशकश की गई. पुलिस के अनुसार, नकली ग्राहक ने स्पा संचालक को 1800 रुपये के निशान लगे नोट दिए, जिसके बाद उसे एक महिला से मिलवाया गया. पहले से तय सिग्नल मिलने पर पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारा. जहां तलाशी के दौरान वेश्यावृत्ति की गतिविधियों के सबूत मिले. इसके बाद पुलिस न स्पा सेंटर के संचालक 29 साल की सैयद अली को गिरफ्तार किया गया.

5 महिलाओं को बचाया गया

बताया जा रहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान 5 महिलाओं को भी बचाया गया. जिनकी पहचान गुप्त रखी गई है. मामले की आगे की जांच चल रही है. पुलिस की छापेमारी के दौरान ऐसे सबूत मिले हैं. जिनसे इस बात की पुष्टि हुई कि स्पा के अंदर गैर-कानूनी गतिविधियां चल रही थी. मौके से 4200 रुपये नकद बरामद किए गए, जिसमें डिकॉय ऑपरेशन के 1800 रुपये भी शामिल थे. इसके अलावा, एक कस्टमर रजिस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया.

दिल्ली पुलिस ने मामला किया दर्ज

इस पूरे मामले में सैयद अली को गिरफ्तार किया गया है. जिसके बारे में जांच में पता चला कि वह स्पा के कामकाज के साथ-साथ कथित वेश्यावृत्ति की गतिविधियों को भी संभाल रहा था. आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है. इस पूरे मामले पर इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply