IndiaPunjabTrending

पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा दावा, एक दिन में 800 और अब तक 69,094 सरकारी नौकरियां दीं

मोहाली.

पंजाब CM भगवंत मान का बड़ा दावा, एक दिन में 800 और अब तक 69,094 सरकारी नौकरियां दीं

पंजाब सरकार ने एक दिन में 800 से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी गई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली स्थित विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे। इन नियुक्तियों में स्वास्थ्य विभाग में की गई 636 नियुक्तियों में 616 स्टाफ नर्स शामिल हैं।

इसके अलावा शुगरफेड में 101, वित्त विभाग में 72, डिफेंस सर्विसेज विभाग में 57 और सहकारिता विभाग में 11 नियुक्तियां की गई हैं। गृह विभाग में 10 लाॅ अफसरों की भर्ती की गई है। सीएम ने दावा किया कि पंजाब में सरकार बनने के बाद अब तक 69,094 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी, तब पंजाब से करीब 80 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा पास की थी, जबकि वर्तमान वर्ष में यह संख्या बढ़कर 882 हो गई है। उन्होंने इसे करीब 11 गुणा वृद्धि बताया।

मान ने कहा कि पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में भी देश में अग्रणी राज्य बन चुका है। उनके अनुसार, जब सरकार बनी थी तब पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में 27 वें स्थान पर था, जबकि अब पंजाब ने केरल को पीछे छोड़ते हुए शिक्षा के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply