आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पड़ने पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ईडी के सहारे भाजपा ने पंजाब को ललकारा है. पंजाब न पहले झुका था और न अब झुकेगा. पंजाब गुरुओं की धरती है. पंजाब ने औरंगजेब को भी जवाब दिया था और अब 2027 के चुनाव में मोदी जी को भी जवाब देगा. उन्होंने कहा कि अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा के घर एक साथ ईडी की रेड हुई थी. अशोक मित्तल भाजपा में शामिल हो गए तो रेड बंद हो गई, लेकिन संजीव अरोड़ा ने इन्कार कर दिया तो फिर से रेड हो गई.

ने कहा कि पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की रेड चल रही है. ईडी का काम है कि देश के अंदर अगर कहीं मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है, तो उसको रोकना और उसकी जांच करना. अगर इस मकसद से ईडी अपनी कार्रवाई करे, तो हमें कोई परेशानी नहीं है.
संजीव अरोड़ा नहीं झुके तो छापाकेजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि उस दिन संजीव अरोड़ा पर काफी दबाव डाला गया कि भाजपा ज्वाइन कर लो. अगर वे उस दिन भाजपा ज्वाइन कर लेते, तो शायद आज ईडी की रेड नहीं होती. इसलिए आज ईडी की रेड हुई है.
पंजाब को टारगेट किया जा रहा केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को टारगेट किया जा रहा है. पंजाब के लोगों के साथ धक्का, नाइंसाफी और अन्याय किया जा रहा है. पंजाब के लोगों को कुचलने की कोशिश की जा रही है. पिछले चार साल से ग्रामीण विकास का हजारों करोड़ रुपया, जिससे मंडियों और गांवगांव की सड़कें बननी होती हैं, उसे रोक दिया गया. पंजाब यूनिवर्सिटी को टेकओवर करने की कोशिश की गई. चंडीगढ़ को हरियाणा को ट्रांसफर करने और पंजाब से छीनने की कोशिश की जा रही है.



