TrendingUttar Pradesh

Raebareli News: अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार पर प्रशासन का बड़ा छापा, 40 सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद

Raebareli News: अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार पर प्रशासन का बड़ा छापा, 40 सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद

रायबरेली, अमृत विचार। जिले में अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 40 घरेलू एवं कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों समेत रिफिलिंग में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं।

मुखबिर की सूचना पर उपजिलाधिकारी सदर गौतम सिंह के निर्देशन में पूर्ति विभाग की टीम ने शहर के शांति ग्रैंड होटल के पीछे स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। जांच के दौरान गोदाम में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग किए जाने का मामला सामने आया।

रायबरेली में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी के दौरान गोदाम से बरामद गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और अन्य सामान।

 

छापेमारी में विभिन्न कंपनियों के कुल 40 गैस सिलेंडर , 10 रिफिलिंग यंत्र, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और बड़ी संख्या में सिलेंडरों की सील और ढक्कन बरामद किए गए। अधिकारियों ने मौके से मिले सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दो आरोपितों पर होगी एफआईआर

कार्रवाई में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मुख्यालय शैलेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक नगर पूनम रानी, पूर्ति निरीक्षक अमावा शशिकांत मौर्य और पूर्ति निरीक्षक राही, हरचंदपुर प्रशांत कुमार सिंह शामिल रहे। जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान ने बताया कि सुरजीत कुमार उर्फ बल्लू गुप्ता पुत्र बिंदा प्रसाद निवासी साकेत नगर, लालगंज और दिनेश पुत्र राम निवासी चांदमऊ, जगतपुर द्वारा गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी कर अनुचित लाभ अर्जित किए जाने की जानकारी मिली थी। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई। दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply