BollywoodIndia

Raghav Juyal का नया Comedy अवतार, Bhai Tera Star Hai Trailer में दिखा जबरदस्त अंदाज

फिल्म भाई तेरा स्टार है के मेकर्स ने आखिरकार इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह ट्रेलर दर्शकों को कन्फ्यूजन, ड्रामे और मजेदार डायलॉग्स से भरपूर एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म का वादा करता है। किल और द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड जैसी फिल्मों में अपनी गंभीर और इंटेंस एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, राघव जुयाल अब एक हल्केफुल्के रोल में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग देखने को मिल रही है।
ट्रेलर में दर्शकों को अजय सिंह नाम के एक स्ट्रगलिंग एक्टर से मिलवाया गया है, जिसकी जिंदगी एक के बाद एक अजीब और मजेदार परिस्थितियों में फंसती चली जाती है।

कन्फ्यूजन से भरी कॉमेडी

Raghav Juyal का नया Comedy अवतार, Bhai Tera Star Hai Trailer में दिखा जबरदस्त अंदाज
ट्रेलर की शुरुआत एक मजेदार लाइन से होती है, “एक एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट यह होता है कि वह खुद के झूठ पर यकीन कर ले।” इसके बाद अजय सिंह की उलझनों भरी दुनिया की एक तेज झलक दिखाई देती है, जहां वह एक समस्या को सुलझाने की कोशिश करता है, लेकिन एक नई और बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाती है। अनोखे किरदारों और ड्रामे से भरपूर यह फिल्म एक कम्प्लीट एंटरटेनर लग रही है।
 

ट्रेलर का सबसे मजेदार डायलॉग

ट्रेलर का एक हिस्सा बेहद गुदगुदाने वाला है, जहां राघव का किरदार कहता है, “अबे, मेरी गर्लफ्रेंड ने अपने भाई को बोला है कि वह प्रेग्नेंट है। मैंने अपनी गर्लफ्रेंडको बोला मेरी बहन प्रेग्नेंट है। इन शॉर्ट, भाई के इमोशन से खेल के अबॉर्शन के लिए पैसे जुगाड़ रहे हैं।”
 

सलमान खान की फिल्म का खास रेफरेंस

इस ट्रेलर में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का एक मजेदार और सीधा रेफरेंस भी दिया गया है। एक सीन में संजय कपूर के किरदार के साथ बातचीत के दौरान राघव कहते हैं, “आज एक ऑडिशन दिया है। किसी का भाई, किसी की बहन का, भाईजान के भाई का रोल मिल रहा है।” यह डायलॉग राघव के अपने फिल्मी करियर से जुड़ा एक मजेदार मजाक है, जो ट्रेलर को एक शानदार मोड़ पर खत्म करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply