Rahul Gandhi: दिल्ली मार्च के पहले राहुल गांधी ने सोमवार 11 अक्टूबर को कहा, “सरकार से हमारी निजी लड़ाई नहीं है। यह संविधान बचाने की मुहिम है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक नहीं रुकेंगे। सरकार ने देश की आत्मा पर हमला किया।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली को किला बना दिया गया है। ट्रेनें और बसें रोकी जा रही हैं। हम रुकेंगे नहीं, जब तक सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक हम प्रदर्शन करते रहेंगे।”
दिल्ली रवाना होने से पहले एक्शन
आपको बता दें एमपी के मुरैना से कई कार्यकर्ता दिल्ली कूच करने वाले थे। लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने मुरैना ग्रामीण जिला अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर और भिंड शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली रवाना होने से पहले कार्रवाई की गई है। गौरतलब है आज दिल्ली में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट मार्च है। इसके लिए मध्यप्रदेश से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, उमंग सिंघार समेत विधायक और पदाधिकारी दिल्ली पहुंच चुके हैं।
सुप्रीम कोर्ट में पहले से विचाराधीन हैं मामले
कार्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष जिन मुद्दों पर चर्चा करना चाहता था, वे पहले से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में CJI ने राजनीतिक नेताओं से अलग से मुलाकात करना उचित नहीं माना है।
सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी नेताओं को यह भी बताया गया कि वे अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत में कानूनी प्रक्रिया के तहत याचिका दायर कर सकते हैं। अदालत में संबंधित मुद्दों पर सुनवाई का रास्ता खुला है।
यह भी पढ़े:



