TrendingUttar Pradesh

​रायबरेली : दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

​रायबरेली : दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

संवाददाता, रायबरेली, अमृत विचार : नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी मंगलवार देर शाम दो दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंचे। लाही बॉर्डर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। 

स्वागत के बाद राहुल गांधी रायबरेली स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं स्थानीय नेताओं के साथ उनकी बैठक प्रस्तावित है। बैठक में संगठन से जुड़े विषयों के साथ ही जिले की राजनीतिक और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा होने की संभावना है।

राहुल गांधी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बॉर्डर क्षेत्र में जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए। दौरे के दूसरे दिन बुधवार को राहुल गांधी कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में जिले में संचालित केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। सांसद अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की स्थिति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply