TrendingUttar Pradesh

सीतापुर में बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबकर किशोर घायल

सीतापुर, अमृत विचार। सदरपुर क्षेत्र के तुरनी गांव में बारिश के दौरान कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में किशोर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदरपुर थानाक्षेत्र अगेंथुवा ग्राम पंचायत के तुरनी निवासी रियाज का परिवार टीनशेड के नीचे था।

तेज बारिश के बीच अचानक कच्ची दीवार ढह गई। चीखपुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाया और 14 वर्षीय सलमान को बाहर निकाला। साथ ही परिवार की शबनम, शहनाज और मेनाज को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घायल किशोर को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची क्षेत्रीय लेखपाल अंकिता के मुताबिक, नुकसान का आकलन कर नियमानुसार सहायता के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply