ChhattisgarhIndia

छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत, सड़क-पुल बहने से कई गांवों का संपर्क बाधित

कोंडागांव.

छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत, सड़क-पुल बहने से कई गांवों का संपर्क बाधित

दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने फरसगांव क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. छिंदली से बड़ेडोंगर जाने वाले मुख्य मार्ग का करीब पांच मीटर हिस्सा बह गया है. सदाड़ी गांव की पुलिया भी तेज बहाव में ढहने से दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है.

ग्रामीणों को अब जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए कई किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं. लगातार बारिश से खेतों में खड़ी फसलें भी बर्बाद हो गई हैं. किसानों ने आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और पुल दोनों क्षेत्र की जीवनरेखा थे. संपर्क टूटने से शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क और पुल का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने की भी मांग उठाई है. लोगों को उम्मीद है कि जल्द राहत कार्य शुरू कर सामान्य आवागमन बहाल किया जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply