Trending

Rainy Season Fitness Tips: मानसून में वॉक और जिम छूट जाए तो घर पर करें ये 10 आसान एक्सरसाइज

Stay Fit During Monsoon: मानसून का मौसम जहां एक ओर चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है, तो वहीं फिटनेस के शौकीनों के लिए चुनौतियां भी लेकर आता है। लगातार बारिश, उमस और फिसलन भरे रास्तों की वजह से रेगुलर जिम जाना कठिन हो जाता है। ऐसे में मोटिवेशन भी कम हो जाता है।

Rainy Season Fitness Tips: मानसून में वॉक और जिम छूट जाए तो घर पर करें ये 10 आसान एक्सरसाइज

हालांकि, बारिश के मौसम में भी फिजिकल एक्टिव रहने में कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। सही प्लानिंग के साथ घर में भी कई एक्सरसाइज करके खुद को फिट और एक्टिव रखा जा सकता है।

कौन सी एक्सरसाइज है घर के लिए बेहतर

अगर आप बारिश के मौसम में सुबह की सैर पर नहीं जा पा रहे हैं, तो घर पर कुछ आसान एक्सरसाइज करके कार्डियो, बढ़ा सकते हैं। इनमें स्पॉट जॉगिंग, स्किपिंग, बर्पीज़, डांस, जुंबा वर्कआउट और शामिल हैं। इनमें से कोई भी एक्सरसाइज़ रोज़ाना 1530 मिनट तक करने से वॉकिंग या रनिंग की कमी पूरी हो सकती है।

  • पुशअप्स

पुशअप्स के लिए, अपने हाथों को कंधों के नीचे रखकर पेट के बल लेट जाएं और पैरों को सीधा रखें। सिर से एड़ी तक अपने शरीर को सीधा रखें और कोहनियों को मोड़कर अपनी छाती को नीचे लाएं। जमीन को छूने से 12 इंच पहले रुकें, फिर सांस छोड़ते हुए ऊपर उठें। 810 पुशअप्स से शुरुआत करें, फिर धीरेधीरे इनकी संख्या बढ़ाएं।

वर्कआउट

  • स्पॉट जॉगिंग

स्पॉट जॉगिंग एक ऐसी कसरत है, जिसमें दौड़ने के साथसाथ एक ही जगह पर खड़े रहना होता है। अपने घुटनों को ऊपर उठाएं और हाथों को साथसाथ हिलाएं। अपने पैरों को धीरे से जमीन पर रखें, जोर से न पटकें। शुरुआत में 25 मिनट तक करें और धीरेधीरे समय बढ़ाएं।

  • रस्सी कूदना

यह तो हम सब ने बचपन में किया है। रस्सी कूदने के लिए, दोनों हाथों से रस्सी पकड़ें और पीछे से झुलाना शुरू करें। जब रस्सी जमीन को छू ले, तो लगभग 1 इंच ऊपर उछलें। उछलते समय एड़ियों पर जोर न डालें, बल्कि पैरों के अगले हिस्से का इस्तेमाल करें। 2050 बार से शुरू करें और अभ्यास के साथ संख्या बढ़ाते जाएं।

वर्कआउट

  • सीढ़ियां चढ़ना

इसके लिए सीढ़ियों या स्टेप बॉक्स का इस्तेमाल करें। एक पैर से ऊपर चढ़ें, फिर दूसरे पैर से ऊपर चढ़ें और उसी क्रम में नीचे आएं। अपनी पीठ सीधी रखें और लयबद्ध गति बनाए रखें। शुरुआत में 23 मिनट के सेट करें, फिर समय बढ़ाएं।

वर्कआउट

  • लंजेज

लंजेज करने के लिए, कमर पर हाथ रखकर सीधे खड़े हो जाएं। एक पैर आगे बढ़ाएं और घुटने को 90 डिग्री पर मोड़ें, पीछे वाले पैर को सीधा रखें। कुछ देर इस मुद्रा में रहें, फिर शुरुआती स्थिति में लौट आएं। दोनों पैरों से 1012 बार दोहराएं और संतुलन बनाए रखें।

वर्कआउट

  • प्लांक

प्लांक करने के लिए, पेट के बल लेट जाएं और कोहनियों को कंधों के नीचे रखें। अपने शरीर को पैर की उंगलियों और कोहनियों के बल उठाएं। अपने शरीर को सिर से एड़ी तक एक सीध में रखें और पेट की मांसपेशियों को कस लें। शुरुआत में 2030 सेकंड तक करें और धीरेधीरे समय बढ़ाएं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply