प्रोटीन हमारी मसल्स को मजबूत बनाता है और टूटफूट से बचाने में मदद करता है. इसके अलावा ये बालों को हेल्दी बनाए रखने, मजबूतचमकदार नाखूनों के लिए भी जरूरी पोषक तत्व होता है. वैसे तो प्रोटीन की पूर्ति के लिए नॉनवेज को अच्छा सोर्स माना जाता है. हालांकि कई वेज फूड भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं.प्लांट बेस्ड प्रोटीन की बात आए तो बीन्स वाली चीजें ज्यादा अच्छी मानी जाती हैं, जिसमें ज्यादातर लोग मूंग, चना और राजमा को ज्यादा तरजीह देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन तीनों बीन्स में से किसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है.

राजमा, चना और मूंग दाल तीनों ही बीन्स वीगन लोगों के लिए बढ़िया प्रोटीन का सोर्स हैं. इससे कई और विटामिनमिनरल्स समेत फाइबर भी शरीर को मिलता है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि इनमें कितना प्रोटीन होता है और बाकी के पोषक तत्व कितने पाए जाते हैं.
कितना है तीनों बीन्स में प्रोटीन?
- यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के मुताबिक, 100 ग्राम काले चना में 8.86 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है.
- यूएसडीए के मुताबिक, 100 ग्राम हरी मूंग में 7.02 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है.
- हेल्थ लाइन में दी गई जानकारी के मुताबिक, 100 ग्राम राजमा में 8.7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है.
किसकी कितनी है न्यूट्रिशनल वैल्यू
मूंग दाल के पोषक तत्व
के मुताबिक, 100 ग्राम मूंग दाल में 7.6 ग्राम फाइबर, 27 मिलीग्राम कैल्शियम, 1.4 मिलीग्राम आयरन, 48 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 99 मिलीग्राम फास्फोरस, 266 मिलीग्राम पोटेशियम, 2.5 माइक्रोग्राम सेलेनियम पाया जाता है. इसके अलावा इसमें विटामिन सी, फोलेट, नियासिन, समेत थोड़ी मात्रा में विटामिन ए भी होता है.
राजमा के पोषक तत्व
के मुताबिक, 100 ग्राम राजमा में 127 कैलोरी, 6.4 ग्राम फाइबर, 22.8 ग्राम कार्ब्स, पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें फोलेट, आयरन, कॉपर, मैग्नीज, पोटेशियम, विटामिन के 1 भी पाया जाता है. इसके अलावा इसमें कुछ और कंपाउंड भी पाए जाते हैं.
काले चना के पोषक तत्व
के मुताबिक, 7.6 ग्राम फाइबर, 49 मिलीग्राम कैल्शियम, 2.89 मिलीग्राम आयरन, 48 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 168 मिलीग्राम फास्फोरस, 291 मिलीग्राम पोटेशियम, 1.53 मिलीग्राम जिंक, 1.03 मिलीग्राम मैग्नीज, 3.7 माइक्रोग्राम सेलेनियम, 1.3 मिलीग्राम विटामिन सी, विटामिन बी कॉम्पलेक्स, होता है. इसके अलावा इसमें थोड़ी मात्रा में विटामिन ए भी पाया जाता है.
मॉडरेशन में करें डाइट में शामिल
राजमा, मूंग दाल और काले चना…तीनों के प्रोटीन कंटेंट और फाइबर समेत बाकी के पोषक तत्वों में थोड़ाबहुत ही अंतर देखने को मिलता है. ये तीनों ही बीन आपकी ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचाती हैं, इसलिए मॉडरेट तरीके से इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए.



