India

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के लिए अभी से बनवा लें सूट, हिमांशी खुराना के लुक्स से लें डिजाइन के आइडिया

हिमांशी खुराना ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि वो एक रिलेशनशिप में थीं और उनसे कहा गया कि वो पूजापाठ नहीं कर सकतीं. इसी के चलते एक्ट्रेस अपना धर्म तक बदलने वाली थीं. इसके बाद उनके मन में ये तक आया कि उन्हें इसके बाद दफनाया जाएगा या जलाया जाएगा. इसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया. फिलहाल देख लेते हैं एक्ट्रेस के सूट लुक्स.

हिमांशी खुराना ने स्ट्रेट लाइन वाइट कुर्ती और चूड़ीदार कैरी की है, जिसके साथ उन्होंने फ्लोई फैब्रिक का दुपट्टा पेयर किया है. उनका पूरा सूट बिल्कुल सिंपल रखा गया है, जबकि स्लीव्स, दामन और दुपट्टे के किनारे पर गोल्डन वर्क किया गया है. ओवरऑल डिटेलिंग काफी एलिगेंट है.

शादी के बाद पहली राखी है और मायके जाने के लिए सूट कैरी करना है तो हिमांशी खुराना की तरह रेड कलर का अनारकली सूट परफेक्ट लुक देगा. एक्ट्रेस ने साथ में हैवी गोटा पट्टी वर्क वाला घरचोला डिजाइन का दुपट्टा पेयर किया है जो लुक को रिच टच दे रहा है.

सावन में पड़ने वाले त्योहारों पर ग्रीन कलर काफी पसंद किया जाता है. आप राखी पर भी ग्रीन सूट बनवा सकती हैं. हिमांशी खुराना के इस सूट लुक से आइडिया लें. एक्ट्रेस ने फ्रॉक कुर्ती कैरी की है, जिसपर पोल्का डॉट प्रिंट है. टॉप और दुपट्टे के बॉर्डर पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है.

फेस्टिव मौकों के लिए हिमांशी खुराना का ये सूट लुक भी एस्थेटिक लगेगा. एक्ट्रेस ने राउंड नेक का रेड सूट कैरी किया है, जिसपर अजरख प्रिंट दिया गया है, ब्लू और रेड का कॉम्बिनेशन भी कमाल लग रहा है. लुक को कंप्लीट करने के लिए हिमांशी खुराना ने हैवी झुमके कैरी किए हैं.

अगर आप बहुत ही सिंपल कपड़े पहनना पसंद करती हैं तो राखी के लिए हिमांशी खुराना के इस लुक से आइडिया लेना परफेक्ट रहेगा. एक्ट्रेस ने वाइट कलर का लाइट वेट फ्रॉक सूट कैरिया है, जिसके गले पर ग्रीन रेशम से वर्क किया गया है और साथ ही में उन्होंने डबल शेड का दुपट्टा पेयर किया है जो इसे कंप्लीट करता है. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply