
हरदोई, अमृत विचार : रक्षाबंधन की खुशियां जिंदगी भर का गम छोड़ गई। बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने आई थी, लेकिन इसी दौरान घर में लाया गया सांप भाई की मौत का सबब बन गया। बहन को समझ में नहीं आ रहा है कि मज़ाक में की गई नादानी उसके भाई को हमेशाहमेशा के लिए उससे छीन लेगी। पूरे घर में कोहराम बरपा है।
बताया गया है कि पिहानी कस्बे के कटरा बाज़ार निवासी विनोद रस्तोगी पुत्र विजय रस्तोगी की बहन अनीता रस्तोगी पति राजू रस्तोगी निवासी बबराला, जिला संभल के साथ शुक्रवार को भाई के राखी बांधने आई हुई थी। राजू रस्तोगी स्नैक रेस्क्यूअर हैं। वह एक डिब्बे में सांप ले आया था। जैसा कि बताते है कि विनोद सांप को देखकर उसके साथ हंसीमजाक करने लगा। उसने उसे अपने हाथ में लपेटा,उसी बीच उसने हाथ में डंस लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी।
झाड़फूंक के कारण इलाज में हुई देरी
बहनोई राजू उसेसीएचसी पिहानी लेकर पहुंचा,लेकिन वहां की गगई जल्दबाज़ी में विनोद को झाड़फूंक कराने के लिए कोतवाली के थमरवा गांव ले गए। लेकिन हालत बिगड़ती रही और उसी बीच विनोद की मौत हो गई। देखते ही देखते रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं। विनोद की शादी नहीं हुई थी। घर वालों ने आपसी रज़ामंदी पर शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव घर उठा ले गए।
ः



