India

Ram Mandir Donation theft case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय की पहली चिट्टी पोस्ट, ‘X’ पर लिखा SIT रिपोर्ट आने तक मौन रहूंगा

Ram Mandir Donation theft case: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में पूर्व महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को एक चिट्ठी पोस्ट की है। 

Ram Mandir Donation theft case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय की पहली चिट्टी पोस्ट, ‘X’ पर लिखा SIT रिपोर्ट आने तक मौन रहूंगा

श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट पूर्व महासचिव चंपत राय ने राम भक्तों के नाम एक्स पर हाथों से लिखी चिट्ठी के साथ श्रीरामचरितमानस की चौपाई पोस्ट की। जिसमें उन्होंने एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद सब बताने की बात कही है। चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपों से घिरने के बाद चंपत राय ने 26 जून को महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। जिसे सोमवार 6 जुलाई को हुई बैठक में मंजूर किया गया।

मुझपर अनर्गल आरोप लगे, मैंने मौन धारण कर लिया

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा ‘धीरज धर्म मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी’ यानी धैर्य, धर्म, मित्र और पत्नी इन चारों की वास्तविक परीक्षा संकट के समय ही होती है। उन्होंने चिट्टी में लिखा राम मंदिर में दानपात्र की गणना के समय की गई चोरी को लेकर मेरे ऊपर अनर्गल आरोप लगाए गए हैं, मैंने मौन धारण कर लिया है।

चढ़ावा चोरी की एसआईटी रिपोर्ट परम गोपनीय थी

आगे लिखा कि सोमवार को ट्रस्ट की बैठक में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की गई, जो अब सार्वजनिक हो चुकी है। जबकि रिपोर्ट परम गोपनीय थी। 
आज सभी को भरोसा देता हूं कि एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट आने के बाद मैं अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों और दुष्प्रचार का तथ्यात्मक जवाब दूंगा। सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

45 सालों का सार्वजनिक जीवन खुली किताब की तरह

चंपत राय ने आगे यह भी लिखा कि उन्हें अक्टूबर 1991 में संगठन ने अयोध्या भेजा था। मेरा करीब 45 सालों का सार्वजनिक जीवन खुली किताब की तरह है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply