India

महिला भक्त का 10 वर्षों तक शोषण, अमरावती के कथित महाराज पर बलात्कार और POCSO का मामला दर्ज

Amravati Woman Harassment: अमरावती जिले के चांदूर रेलवे थाना क्षेत्र के एक कथित महाराज द्वारा महिला भक्त का विश्वास जीतकर पिछले 10 वर्षों से उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की शादी होने के बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसका घर तुड़वाकर उसे अपने पास रखने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महाराज के खिलाफ बलात्कार, पोक्सो और अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

महिला भक्त का 10 वर्षों तक शोषण, अमरावती के कथित महाराज पर बलात्कार और POCSO का मामला दर्ज
महिला भक्त का 10 वर्षों तक शोषण, अमरावती के कथित महाराज पर बलात्कार और POCSO का मामला दर्ज

धार्मिक कार्यक्रम में हुई थी पहचान

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता महिला की पहचान वर्ष 2014 में चांदूर रेलवे के एक मठ निवासी आरोपी महाराज से एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। आरोपी ने धीरेधीरे महिला का विश्वास जीता। इसके बाद अगस्त 2016 में आरोपी महाराज ने उसे मठ में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध पहली बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

मठ से निकाला, भक्तों के सामने की मारपीट

जून 2026 में आरोपी ने पीड़िता को मठ से बाहर निकाल दिया। इसके बाद जब 19 जून 2026 को पीड़िता दोबारा मठ में गई, तो आरोपी ने वहां उपस्थित भक्तों के सामने उसका घोर अपमान किया। आरोपी ने उसे गंदीगंदी गालियां दीं, उसके साथ मारपीट की और दोबारा मठ से भगा दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार ली।

ये भी पढ़े:

कथित महाराज पुलिस जांच के घेरे में

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद वर्ष 2016 से लेकर 30 मई 2026 की अवधि के दौरान आरोपी महाराज ने पीड़िता को शादी करने और जिंदगी संवारने का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply