Delhi

Rape In Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में हैवान बना बेटा, बुजुर्ग मां के बांधे हाथ-पैर, फिर रेप करके वहीं सो गया

Satya Report: Burari Rape Case: दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक ऐसा रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां 36 साल के कलयुगी बेटे ने नशे में धुत होकर अपनी ही 70 साल की बुजुर्ग मां के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है. 70 वर्षीय पीड़ित बुजुर्ग महिला बुराड़ी में अपनी 16 साल की पोती और आरोपी बेटे के साथ रहती है. परिवार का गुजारा चलाने के लिए बुजुर्ग महिला आज भी दूसरों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है.

Rape In Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में हैवान बना बेटा, बुजुर्ग मां के बांधे हाथ-पैर, फिर रेप करके वहीं सो गया
Rape In Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में हैवान बना बेटा, बुजुर्ग मां के बांधे हाथ-पैर, फिर रेप करके वहीं सो गया

वहीं, उसका 36 वर्षीय बेटा लंबे समय से नशे का आदी है और कोई काम-धंधा नहीं करता. वह आए दिन घर में झगड़ा और मारपीट करता था. घटना की शुरुआत शुक्रवार को हुई जब आरोपी ने अपनी 16 साल की बेटी को पीट दिया. पिता के रोजाना के कलेश से तंग आकर बेटी अपनी बुआ के घर चली गई. शनिवार रात जब घर में बुजुर्ग मां अकेली थी. तभी आरोपी बेटा नशे में धुत होकर पहुंचा. मां ने ममता दिखाते हुए उसे खाना खाने के लिए कहा. लेकिन नशे में धुत बेटे ने मां के हाथ-पैर बांध दिए और उनके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

तड़के 4 बजे बंधन खोलकर भागी मां

यही नहीं, मां को इसी हालत में छोड़कर आरोपी बेटा पूरी रात सोया. रविवार तड़के करीब 4 बजे पीड़िता ने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले. उन्होंने तुरंत अपनी बेटी (आरोपी की बहन) को फोन कर घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. .

पुलिस की सख्त कार्रवाई

बुराड़ी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत FIR दर्ज की. पुलिस ने पीड़िता और उसकी पोती का मेडिकल परीक्षण कराया है. आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर दुष्कर्म, बंधक बनाने और मारपीट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply