
मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 22 वर्षीय शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर सहकर्मी शिक्षक ने संबंध बनाए। लेकिन, अब शादी से इंकार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर…
भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक 22 वर्षीय शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर सहकर्मी शिक्षक ने संबंध बनाए। लेकिन, अब शादी से इंकार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला परवलिया इलाके का है। जहां एक शिक्षिका के साथ उसके सहकर्मी शिक्षक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि युवती एक शासकीय प्रशिक्षण संस्थान में शिक्षिका है।
करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात 48 वर्षीय महेंद्र ठाकुर से हुई। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाते है। एक साथ काम करने के दौरान दोनों में पहले दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। तभी महेंद्र ठाकुर ने खुद को अविवाहित बताते हुए शिक्षिका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आरोप है कि शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाएं। लेकिन, अब आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया है। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।



