CricketIndia

सुदर्शन के शतक के साथ RCB के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL की इस खराब लिस्ट में बन गई अव्वल

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 34वां लीग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 205 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही है। जीटी को इस स्कोर तक पहुंचाने में उनके ओपनिंग बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अहम भूमिका अदा की जिसमें वह 58 गेंदों में 100 रनों की शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। सुदर्शन के इस शतक के साथ आरसीबी आईपीएल में एक अनचाही लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है।

सुदर्शन के शतक के साथ RCB के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL की इस खराब लिस्ट में बन गई अव्वल
सुदर्शन के शतक के साथ RCB के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL की इस खराब लिस्ट में बन गई अव्वल

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक खाने वाली टीम बनी आरसीबी

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अभी तक आईपीएल 2026 के सीजन में भी मैदान पर बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। हालांकि अब वह आईपीएल इतिहास में वह विरोधी टीम बन गई है जिसके खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी केकेआर और मुंबई इंडियंस के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर थी, लेकिन अब इन दोनों को आरसीबी ने पीछे छोड़ दिया है। आरसीबी के खिलाफ अब तक आईपीएल इतिहास में 15 शतकीय पारियां खेली जा चुकी हैं, तो वहीं केकेआर और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1414 शतकीय पारियां खेली गई हैं।

IPL में इन टीमों के खिलाफ लगे सबसे ज्यादा शतक

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15 शतक
  • कोलकाता नाइट राइडर्स 14 शतक
  • मुंबई इंडियंस 14 शतक
  • सनराइजर्स हैदराबाद 11 शतक
  • चेन्नई सुपर किंग्स 11 शतक

गिलसुदर्शन के बीच हुई 5वीं ओपनिंग शतकीय साझेदारी

आरसीबी के खिलाफ मैच में गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी की। दोनों के बीच ओपनिंग में ये पांचवीं शतकीय साझेदारी थी, जिसके साथ ही ये जोड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकीय ओपनिंग साझेदारी करने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें अब वह सिर्फ शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की ओपनिंग जोड़ी से पीछे है, जिन्होंने आईपीएल में 6 शतकीय ओपनिंग साझेदारी की है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply