IndiaUttar Pradesh

मथुरा-वृंदावन जाने से पहले पढ़ें यह खबर! 3 दिन नहीं चलेंगे 27000 ई-रिक्शा, ये है बड़ी वजह

Mathura News: अगर आप 12, 13 या 14 जुलाई को मथुरावृंदावन जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. मथुरावृंदावन में संचालित ईरिक्शा चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है. प्रस्तावित हड़ताल 12, 13 और 14 जुलाई को होगी. ऐसे में इन तीन दिनों के दौरान श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मथुरा-वृंदावन जाने से पहले पढ़ें यह खबर! 3 दिन नहीं चलेंगे 27000 ई-रिक्शा, ये है बड़ी वजह

ईरिक्शा समिति के सदस्य राजकुमार कुशवाह ने बताया कि मथुरावृंदावन में करीब 27 हजार ईरिक्शा चालक पिछले चार महीनों से लगातार समस्याओं का सामना कर रहे हैं. उनका आरोप है कि प्रशासन की ओर से चालकों पर 2020 हजार रुपए तक के भारी चालान किए जा रहे हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में ईरिक्शा वाहनों को सीज किया जा रहा है और रूट प्रक्रिया के नाम पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे चालकों के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है.

ये भी पढें

क्या हैं ईरिक्शा चालकों की प्रमुख मांगें?

ईरिक्शा समिति ने प्रशासन से मांग की है कि मथुरावृंदावन में लागू रूट प्रक्रिया को पूरी तरह समाप्त किया जाए. साथ ही भारीभरकम चालान और ईरिक्शा सीज करने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए. समिति का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 12 से 14 जुलाई तक सभी ईरिक्शा चालक सामूहिक रूप से हड़ताल पर रहेंगे.

श्रद्धालुओं और पर्यटकों पर पड़ सकता है असर

मथुरा और वृंदावन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते हैं. यहां ईरिक्शा स्थानीय परिवहन का सबसे प्रमुख साधन माना जाता है. ऐसे में यदि तीन दिनों तक ईरिक्शा का संचालन बंद रहता है तो लोगों को मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. स्थानीय यात्रियों की दैनिक आवाजाही भी प्रभावित होने की संभावना है.

फिलहाल इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. अब सभी की नजर प्रशासन और ईरिक्शा समिति के बीच संभावित बातचीत पर टिकी है, ताकि हड़ताल से पहले कोई समाधान निकल सके.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply