CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

मिलने से​​ इनकार करना युवती को​​​​​ पड़ा भारी! घर के बाहर पहुंचकर युवक ने मचाया ऐसा तांडव, बचाने आईं बहन और दादी भी नहीं बच सकीं

मिलने से​​ इनकार करना युवती को​​​​​ पड़ा भारी! घर के बाहर पहुंचकर युवक ने मचाया ऐसा तांडव, बचाने आईं बहन और दादी भी नहीं बच सकीं

बहराइच, उत्तर प्रदेश: जिले में एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक युवती पर जबरन मिलने का दबाव बना रहा था। उसके इनकार करने पर आरोपी ने घर के बाहर ही उस पर चाकू से कई वार कर दिए। युवती की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंचीं उसकी बहन और दादी को भी आरोपी ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले भी युवती को परेशान करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपी असलम उसी इलाके का रहने वाला है। आरोप है कि वह काफी समय से युवती को परेशान कर रहा था। वर्ष 2020 में भी उसने युवती को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश की थी। उस मामले में पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और उसे जेल भेजा गया था।

जेल से रिहा होने के बाद आरोपी केरल चला गया था। इस बीच उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे की सुनवाई जारी थी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामले में आरोपी को सजा होने की आशंका थी।

घर के बाहर पहुंचकर बनाने लगा मिलने का दबाव

सीओ नगर नारायण दत्त मिश्र के मुताबिक, आरोपी शनिवार को केरल से वापस आया था। इसके बाद वह युवती के घर के बाहर पहुंचा और उस पर जबरन मिलने का दबाव बनाने लगा। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

युवती की आवाज सुनकर उसकी बहन और दादी उसे बचाने के लिए बाहर आईं। आरोप है कि आरोपी ने उन दोनों पर भी चाकू से कई वार किए। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटीं

घटना की सूचना मिलने पर सीओ नगर नारायण दत्त मिश्र और थानाध्यक्ष अमितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है।

Satya Report Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी पुलिस के प्रारंभिक बयान और उपलब्ध समाचार रिपोर्ट पर आधारित है। मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply