BiharCrimeIndiaTrending

ठुकरा के मेरा प्यार…एक ही महिला से चल रहा था संबंध, पुराने यार ने नए बॉयफ्रेंड को मार दी गोली

ठुकरा के मेरा प्यार…एक ही महिला से चल रहा था संबंध, पुराने यार ने नए बॉयफ्रेंड को मार दी गोली

बिहार की राजधानी पटना में एक ही महिला से दो लोगों का अफेयर चल रहा था. जब आलोक को पता चला कि महिला का इंदल से अफेयर चल रहा है तो आलोक ने इंदल की गोली मारकर हत्या कर दी.

बिहार की राजधानी पटना से प्रेम प्रसंग का ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसके बारे में जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, पूरा मामला यह है कि एक ही महिला का दो युवकों से संबंध चल रहा था. जिसमें से एक को लगा कि दूसरे से महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा है. इसी चक्कर में इंदल कुमार की हत्या आलोक ने कर दी थी.

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पटना के दानापुर में नसरीगंज बिस्किट फैक्ट्री चौराहे के पास गैस विक्रेता इंदल कुमार की 31 मई की रात को हत्या हो गई थी.

पटना पुलिस को मिली सफलता

इस मामले में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले पर पटना पश्चिम के एसपी भानु प्रताप सिंह का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की जांच और इसे सुलझाने के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था. इस टीम में एक तकनीकी इकाई, दानापुर के SHO और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे. जिसके बाद घटना के 24 घंटे के अंदर ही इस हत्या में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान क्या बताया?

इस पूरे मामले पर पटना पश्चिमी एसपी भानु प्रताप सिंह का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर पीड़ित को गोली मारने के लिए इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल (कट्टा) भी बरामद कर ली गई. इसके अलावा, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. इसके अलावा, एसपी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना के मुख्य साजिशकर्ता आलोक कुमार उर्फ ​​’बप्पी’ और विश्वजीत कुमार उर्फ ​​’छोटू’ (दोनों भोजपुर के रहने वाले) को इस मामले के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है.

अपराध की पूरी साजिश बप्पी ने रची थी. विश्वजीत और बप्पी सगे भाई हैं. मृतक इंदल कुमार और आलोक (उर्फ बप्पी) के बीच एक महिला को लेकर विवाद चल रहा था.

एक महिला को लेकर 2 लोगों के बीच होता था झगड़ा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच एक ही महिला को लेकर अक्सर झगड़े होते रहे थे, क्योंकि वह अलग-अलग समय पर उन दोनों के साथ प्रेम संबंध में रह चुकी थी. जब महिला ने आलोक से दूरी बना ली तो आलोक को शक हुआ कि उसका इंदल के साथ प्रेम-संबंध चल रहा है. इसी गुस्से में आकर उसने इंदल की गोली मारकर हत्या कर दी. गैस विक्रेता की हत्या रविवार रात को की गई थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply