BollywoodIndia

मुंबई लौटीं रिहाना का जलवा, पहना हीरे से जड़ा खूबसूरत हाथफूल, ईशा अंबानी संग खिंचवाई फोटो, सेलेब्स के साथ की मस्ती

Satya Report: ग्लोबल आइकन रिहाना हाल ही में मुंबई में एक हाईप्रोफाइल इवेंट में शामिल होने के लिए भारत पहुंचीं। ग्लोबल स्टार मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम में अपने मेकअप ब्रांड फेंटी ब्यूटी के भारत में आधिकारिक लॉन्च इंवेंट का हिस्सा बनीं, जिसमें कई भारतीय सेलेब्स भी शामिल हुए। रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं, जहां रिहाना ने उनके साथ ढेरों फोटोज क्लिक कराईं। इस बीच कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें रिहाना का अलगअलग अंदाज देखने को मिल रहा है। इस इवेंट के दौरान रिहाना ने कुछ ऐसा भी किया जिसने आम लोगों का दिल फिर जीत लिया।

मुंबई लौटीं रिहाना का जलवा, पहना हीरे से जड़ा खूबसूरत हाथफूल, ईशा अंबानी संग खिंचवाई फोटो, सेलेब्स के साथ की मस्ती
मुंबई लौटीं रिहाना का जलवा, पहना हीरे से जड़ा खूबसूरत हाथफूल, ईशा अंबानी संग खिंचवाई फोटो, सेलेब्स के साथ की मस्ती

ईशा अंबानी संग खिंचवाई तस्वीरें

ईशा अंबानी ने रिहाना के ब्यूटी ब्रांड फेंटी ब्यूटी को इंडिया में लॉन्च करने के लिए ग्लोबल स्टार से हाथ मिलाया है। मुंबई में इसका लॉन्च रखा गया, जहां रिहाना ने ईशा का हाथ थामकर पैपराजी के सामने पोज दिए। एक तरफ जहां रिहाना ऑल ब्लैक लुक में पावरफुल वाइब दे रही थीं तो वहीं ईशा अंबानी Dior की ब्लू आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस ड्रेस में थ्रीडी फ्लोरल एम्बेलिशमेंट और शीयर पैनल थे, जो इस ड्रेस और ईशा अंबानी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।

पैपराजी को दिया सरप्राइज

रिहाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पैपराजी को अपने साथ फोटो खिंचवाने के लिए स्टेज पर बुलाती नजर आ रही हैं। जैसे ही पैपराजी स्टेज पर पहुंचता है, वह उसके साथ पोज देती हैं और फिर अपना हाथ पैपराजी के कंधे पर रख लेती हैं। रिहाना के इस डाउन टू अर्थ बिहेवियर ने उनके फैंस को भी इंप्रेस कर दिया है। इस इवेंट के लिए रिहाना ने रेड कार्पेट पर एक स्टाइलिश ऑलब्लैक ड्रेस पहनी थी। इस इवेंट के और भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं, जिसमें रिहाना को बॉलीवुड सेलेब्स के साथ मस्ती और डांस करते देखा जा सकता है।

हिंदी में कहा ‘धन्यवाद’

रिहाना का हिंदी में “धन्यवाद” कहते हुए एक और वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। क्लिप में, वह मीडिया से बातचीत करती हुई और पूछती हुई दिखाई दे रही हैं, “हिंदी में धन्यवाद कैसे कहते हैं?” कैमरे के पीछे से किसी से जवाब मिलने के बाद, उन्होंने “शुक्रिया!” कहा और फिर फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया यूजर भी रिहाना के इस अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे। इस दौरान रिहाा येलो आउटफिट में नजर आईं। इस आउटफिट के साथ उन्होंने मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची की डिजाइन की खूबसूरत इंडियन ज्वलरी पहनी थी और हाथ पर पहने डायमंड वाले हाथफूल ने तो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

रिहाना के वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और पैपराजी के प्रति रिहाना के व्यवहार की सराहना की। एक एक्स यूजर ने लिखा, “पिछली बार जब वह भारत में थीं, तो उन्होंने एयरपोर्ट स्टाफ के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।” एक अन्य ने लिखा “वह पिछले दो दशकों से ऐसा कर रही हैं और फिर भी दयालुता दिखाने के लिए समय निकालती हैं। यह आसान नहीं है! हमें इस बारे में और बात करनी चाहिए।” एक अन्य यूजर ने कहा, “रिहाना बहुत दयालु हैं, कोई भी भारतीय सेलिब्रिटी आम आदमी के साथ ऐसा नहीं करेगा।”

ः 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply