CrimeIndiaPunjabTrending

साहब के यहां ही डाल दिया डाका… बठिंडा में लेफ्टिनेंट कर्नल के घर लाखों की चोरी; रिटायर्ड फौजी निकला शातिर..

साहब के यहां ही डाल दिया डाका… बठिंडा में लेफ्टिनेंट कर्नल के घर लाखों की चोरी; रिटायर्ड फौजी निकला शातिर..

कैंट क्षेत्र में लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए 20 तोले सोने और 30 तोले चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि कैंट निवासी लेफ्टिनेंट गौरव गोपीनाथ ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अज्ञात चोर उनके घर से करीब 20 तोले सोने और 30 तोले चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता के घर में काम करने वाले रिटायर्ड लांस नायक बिक्रमजीत सिंह निवासी अमृतसर पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चोरी किए गए 20 तोले सोने और 30 तोले चांदी के आभूषण बरामद कर लिए।

एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित लंबे समय से लेफ्टिनेंट गौरव गोपीनाथ के घर में काम करता था। इसी कारण उसे घर की गतिविधियों और सामान के बारे में पूरी जानकारी थी। आरोपित ने इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए आभूषणों को कब्जे में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में आरोपित के साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply