आईसीसी की ताजा बल्लेबाजों की रैंकिंग में रोहित, कोहली और गिल अपने-अपने स्थान पर मौजूद हैं तो वहीं जो रूट की टॉप-10 में एंट्री हुई। श्रेयस को भी फायदा हुआ जबकि बाबर आजम भी एक स्थान ऊपर आ गए।

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद आईसीसी ने वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की जिसमें शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा का जलवा कायम है यानी ये तीनों बल्लेबाज अपनी-अपनी जगह बचाए रखने में सफल रहे हैं। गिल दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन वो पहले नंबर पर मौजूद डेरिल मिचेल के काफी करीब पहुंच चुके हैं। गिल के अब 801 रेटिंग अंक हैं जबकि डेरिल मिचेल के 802 रेटिंग अंक हैं।
गिल,रोहित,कोहली अपने-अपने स्थान पर मौजूद
ताजा वनडे बैल्लेबाजों की रैंकिंग में विराट कोहली तीसरे स्थान पर बने हुए हैं जिनके अब 767 रेटिंग अंक हो गए हैं तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 138 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा भी ताजा रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं और उनके रेटिंग अंक अब 758 हो गए हैं। ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम को एक स्थान का फायदा हुआ है और वो 689 रेटिंग अंक के साथ अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं।
भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जो रूट को चार स्थान का फायदा हुआ और वो अब टॉप-10 में यानी 8वें नंबर पर आ गए और उनका रेटिंग अंक अब 674 है। वहीं आयरलैंड के बैटर हैरी टैक्टर को भी एक स्थान का फायदा हुआ और वो ताजा रैंकिंग में 7वें स्थान पर आ गए। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को दो स्थान का फायदा हुआ और वो 633 रेटिंग अंक के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।




