IndiaPunjabTrending

अमृतसर-मानावाला रेलवे ट्रैक पर CCTV कैमरा मिलने से हड़कंप, RPF ने शुरू की जांच

अमृतसर
 अमृतसरमानावाला रेलवे ट्रैक पर पोल पर सीसीटीवी कैमरा लगा मिला है जिसने आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस की नींद उड़ाकर रख दी है। आरपीएफ ने उस कैमरे को कब्जे में लिया है और इस सनसनीखेज मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

अमृतसर-मानावाला रेलवे ट्रैक पर CCTV कैमरा मिलने से हड़कंप, RPF ने शुरू की जांच

मिली जानकारी के दौरान अमृतसरजालंधर सेक्शन में जीआरपी पुलिस कर्मचारी गत दिन शाम को रूटीन चेकिंग कर रहे थे तभी उनकी नज़र अमृतसरमानावाला मध्य पड़ते किलोमीटर संख्या 508/23 पर ओएचई के पोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी।

उसके बाद जीआरपी, आरपीएफ, सिविल पुलिस और एआरपी पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ ने उस कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया है। यह एरिया जीआरपी के अधीन आता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply