RR vs GT: आईपीएल 2026 सीजन का 52वां लीग मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में खेला गया। इस मैच को गुजरात टाइटंस की टीम ने 77 रनों से अपने नाम करने के साथ प्वाइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

इस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी रियान पराग की जगह यशस्वी जायसवाल संभाल रहे हैं, जिन्होंने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का स्कोर बनाया है। जीटी की तरफ से उनके कप्तान शुभमन गिल ने 84 जबकि साई सुदर्शन ने 55 रनों की शानदार पारी खेली, इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर के बल्ले से नाबाद 37 रनों की पारी देखने को मिली। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी में ब्रजेश शर्मा ने 2 जबकि यश राज पुंजा और रवींद्र जडेजा ने 11 विकेट हासिल किया।
टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें 91 के स्कोर तक उन्होंने अपनी आधी टीम को गंवा दिया था, जहां से उनके लिए इस मुकाबले में वापसी करना काफी मुश्किल हो गया था और पूरी टीम 16.3 ओवर्स में 152 रन बनाकर सिमट गई। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से बल्लेबाजी में रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली तो वहीं वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 36 रनों की पारी देखने को मिली। गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में राशिद खान ने 4 जबकि जेसन होल्डर ने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा कगिसो रबाडा 2 और मोहम्मद सिराज एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स यशस्वी जायसवाल , ध्रुव जुरेल , शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
गुजरात टाइटंस शुभमन गिल , साई सुदर्शन, जोस बटलर , निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
यहां पर देखिए इस मैच में दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
राजस्थान रॉयल्स वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई।
गुजरात टाइटंस प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, आर साई किशोर, कुमार कुशाग्र।



