टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने मदर्स डे के मौके पर अपने नए डिजिटल प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। वह जल्द ही अपना नया यूट्यूब रियलिटी शो ‘द वॉर्ड’ लेकर आ रही हैं, जो मातृत्व के इमोशनल और रियल लाइफ एक्सपीरियंस पर आधारित होगा।

इस शो का कॉन्सेप्ट काफी अलग और यूनिक बताया जा रहा है। इसमें 10 प्रेग्नेंट महिलाओं को एक ही वार्ड में रखा जाएगा, जहां उनकी 10 दिनों की जर्नी को कैमरे में कैद किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं की भावनाएं, मानसिक स्थिति, शारीरिक बदलाव और मां बनने की प्रक्रिया से जुड़ी चुनौतियों को बेहद करीब से दिखाया जाएगा।
इस शो की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “10 दिन, 10 माएं, 1 वार्ड! क्या होगा जब साथ आएंगी दस होने वाली माएं! 15 मई को शुरू होगा एक ऐसा शो, जो आपको देगा शॉक, सरप्राइज और बहुत सारा मनोरंजन! देखिए, द वार्ड विशेष रूप से द लिटिल अड्डा कंपनी पर स्ट्रीमिंग हो रही है।
रुबीना इस शो के जरिए पहली बार होस्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि मातृत्व की असली भावनाओं और अनुभवों को सामने लाने की कोशिश है।
‘The Ward’ को एक इमोशनल और रियलिटीड्रिवन शो बताया जा रहा है, जो दर्शकों को एक अलग ही तरह का अनुभव देगा। यह शो 15 मई से यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जाएगा और इसके लॉन्च को लेकर पहले से ही फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।



