BollywoodBusinessChhattisgarhCricketCrimeDelhiDharamHaryanaIndiaTrending

‘तम्मा तम्मा’ डांस स्टेप को लेकर फैली थी अफवाह, जावेद जाफरी बोले-‘लोग समझते थे मैंने किया है संजय दत्त का डांस’

मुंबई : बॉलीवुड में कई गाने ऐसे हैं जो सिर्फ अपनी धुन या फिल्म की वजह से ही नहीं बल्कि अपने डांस स्टेप्स की वजह से भी लंबे समय तक याद रखे जाते हैं। 90 के दशक का सुपरहिट गाना ‘तम्मा तम्मा’ भी उन्हीं में से एक है, जिसने अपने एनर्जी से भरे डांस और अनोखे हुक स्टेप्स के चलते दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। फिल्म ‘थानेदार’ का यह गाना उस दौर में इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी इसे बॉलीवुड के आइकॉनिक डांस नंबरों में गिना जाता है। इसी गाने को लेकर अब अभिनेता और डांसर जावेद जाफरी ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उस समय लोगों के बीच एक बड़ी गलतफहमी फैल गई थी।

‘तम्मा तम्मा’ डांस स्टेप को लेकर फैली थी अफवाह, जावेद जाफरी बोले-‘लोग समझते थे मैंने किया है संजय दत्त का डांस’

जावेद जाफरी हाल ही में डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में नजर आए हैं। इसी शो के दौरान उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय ऐसा भी था जब लोग यह समझने लगे थे कि फिल्म ‘तम्मा तम्मा’ में संजय दत्त के डांस स्टेप्स असल में उन्होंने किए हैं। यह बात धीरेधीरे एक अफवाह के रूप में फैल चुकी थी।

शो के दौरान बातचीत में जावेद जाफरी ने मुस्कुराते हुए कहा, ”उस समय संजय दत्त ने इस गाने में काफी मेहनत की थी और उनका डांस अपने आप में काफी खास था लेकिन लोगों ने किसी वजह से यह मान लिया कि वह डांस संजय दत्त का नहीं बल्कि जावेद जाफरी का है।”

जावेद जाफरी ने आगे बताया कि उस दौर में मेरा डांस स्टाइल गाने के हुक स्टेप्स के तरह अलग था। ऐसे में यह अफवाह और ज्यादा फैल गई थी।

इस बातचीत के दौरान शो की स्पेशल गेस्ट और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ”जावेद जाफरी की डांसिंग स्टाइल हमेशा से ही बेहद अलग और अनोखी रही है। जब उन्होंने ‘बोल बेबी बोल रॉक एन रोल’ गाने पर परफॉर्मेंस किया था, तो लोग हैरान रह गए थे, क्योंकि उस तरह का डांस पहले किसी ने देखा ही नहीं था। कई सालों बाद इस तरह की कोरियोग्राफी देखने को मिली थी।”

जावेद जाफरी को बॉलीवुड में हमेशा एक ऐसे कलाकार के तौर पर देखा गया है, जिन्होंने डांस को एक आर्ट फॉर्म की तरह पेश किया। उनकी एनर्जी, स्टाइल और मूवमेंट्स ने 90 के दशक में एक नई पहचान बनाई थी, जिसका असर आज भी देखने को मिलता है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply