
South Africa vs Australia, 2nd Test Day 2 Report: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे इस टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार का खेल भी बारिश के कारण खेल प्रभावित रहा। इसके बावजूद स्कॉट बोलैंड की शानदार गेंदबाजी के चलते खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका को 97 रन पर पांच झटके दे दिए हैं।
साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन अपनी पारी 12.2 ओवर से आगे बढ़ाई, लेकिन बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। बोलैंड ने पहले दिन ही एडेन मार्करम को 11 रन और डेविड बेडिंगहम को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया था। दूसरे दिन भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी।
दूसरे दिन साउथ अफ्रीका को सबसे बड़ा झटका सलामी बल्लेबाज मार्कस एकरमैन के रूप में लगा। वह 38 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ छह रन बना सके, जिसके बाद स्कॉट बोलैंड ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद बोलैंड ने रयान रिकेल्टन को भी अपना शिकार बनाया। रिकेल्टन ने 51 गेंदों में 31 रन बनाए, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके।



