CricketIndia

Sai Sudharsan Sri Lanka Test सीरीज से बाहर, पैर के अंगूठे में लगी चोट

शीर्ष क्रम के प्रतिभाशाली बल्लेबाज बी साई सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में लगी चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। सुदर्शन को यह चोट भारत ए टीम के श्रीलंका दौरे के दौरान लगी थी। भारत ए की तरफ से दो मैच में शतक लगाने वाले सुदर्शन दूसरे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और तब से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

Sai Sudharsan Sri Lanka Test सीरीज से बाहर, पैर के अंगूठे में लगी चोट

सुदर्शन की चोट पर निगरानी रख रही खेल विज्ञान टीम के अपडेट के अनुसार, ‘‘साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। चिकित्सकों ने उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए और समय देने की सलाह दी है। उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है, लेकिन अभी टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं।’’ खेल विज्ञान टीम ने प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति को इस बारे में सूचित कर दिया है।

सुदर्शन के लिए चिकित्सा और फिटनेस संबंधी सलाह में लिखा है, ‘‘रिहैबिलिटेशन, ताकत और अनुकूलता पर ध्यान रखते हुए क्रिकेट से जुड़े कार्यों को धीरेधीरे और कड़ी निगरानी में बढ़ाया जाना चाहिए। यह सतर्कता इसलिए बरती जा रही है ताकि भविष्य के लिए जोखिम कम हो सकें।’’ उनकी अनुपस्थिति में अभ्यास मैच में शतक बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम में सुदर्शन की जगह कौन लेता है।

मुंबई के अनुभवी और मजबूत कदकाठी वाले खिलाड़ी सरफराज खान एक अच्छा विकल्प प्रतीत होते हैं, लेकिन कोचिंग स्टाफ और चयन समिति के एक महत्वपूर्ण सदस्य को उन पर ज्यादा भरोसा नहीं है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply