Bollywood

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की एंट्री

Satya Report: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर चर्चा में हैं. इस ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रितेश इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया डिसूजा जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. अब ‘राजा शिवाजी’ में सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री हो गई है. इस बात का खुलासा खुद रितेश देशमुख ने किया है.

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान की एंट्री
रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान की एंट्री

रितेश देशमुख ने ‘बिग बॉस मराठी 6’ के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान एक अहम भूमिका निभाने वाले हैं. उन्होंने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया, जिसे लेकर हलचल मच गई है. शो को होस्ट करते हुए रितेश देशमुख ने कहा, ‘सलमान खान ‘राजा शिवाजी’ में एक मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.’ रितेश के इस बयान ने सबका ध्यान खींच लिया है. अब दर्शक बस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

बता दें कि फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की कहानी महान मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में महेश मांजरेकर, फरदीन खान, भाग्यश्री, सचिन खेडेकर, अमोल गुप्ते, बोमन ईरानी और जीतेन्द्र जोशी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं. .

ज्योति देशपांडे और जेनेलिया डिसूजा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. ये फिल्म 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ का बजट 100 करोड़ रुपये है. अब देखते हैं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply