India

संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलाम… अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने बताया मेहनती और विजनरी

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेताओं ने संकट की घड़ी में भी संजीव अरोड़ा के अडिग रहने और भाजपा में शामिल नहीं होने के फैसले की जमकर तारीफ की है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किसी भी इंसान का चरित्र मुसीबत के समय पता चलता है. संजीव अरोड़ा ने भाजपा में जाने की बजाय जेल जाना पसंद किया. संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलाम है.

संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलाम… अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने बताया मेहनती और विजनरी
संजीव अरोड़ा की हिम्मत को सलाम… अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने बताया मेहनती और विजनरी

आम आदमी पार्टी ने बताया कि पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री को एक फर्जी केस में गिरफ्तार करने को पंजाब के लोगों के भरोसे, विकास और भविष्य के साथ धोखा है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि संजीव अरोड़ा एक ऐसे नेता हैं जो न सिर्फ ईमानदार और मेहनती हैं, बल्कि पंजाब के लिए उनके पास एक स्पष्ट विज़न, गहरी समझ और बदलाव का जुनून भी है.

शहरों को व्यवस्थित बनाने का बड़ा काम

मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने शहरों को साफसुथरा और व्यवस्थित बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू किया. स्ट्रीट लाइट से शहरों को रोशन करने, सड़कों और गलियों में फैले बिजली के तारों के जाल को व्यवस्थित करने और आधुनिक अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने की दिशा में लगातार काम किया.

हाल ही में गांवों और खेतों में फैले नंगे बिजली के तारों को अंडर ग्राउंड करने की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की महत्वाकांक्षी योजना को ज़मीन पर उतारने की जिम्मेदारी भी संजीव अरोड़ा ही पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे थे.

गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर निशाना

मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसे मेहनती, परिणाम देने वाले और विजनरी नेता को जब झूठे मामलों में गिरफ्तार किया जाता है, तो यह मामला सिर्फ़ एक नेता को परेशान करने का नहीं रह जाता बल्कि यह पंजाब की जनता के भरोसे, पंजाब के विकास और पंजाब के भविष्य के साथ धोखा बन जाता है. और पंजाबी अपने साथ तो क्या किसी दूसरे के साथ धोखा करने वाले को भी सबक सिखाना जानते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply