CricketIndia

Sameer Rizvi: पहले दो मैचों के बाद समीर रिजवी फ्लॉप, आखिर कहां गया इस खिलाड़ी का फॉर्म

Satya Report: समीर रिजवी को दिल्ली कैपिटल्स ने ​बड़ी उम्मीदों के साथ अपने साथ रिटेन किया था। पहले दो मैचों में तो उनका बल्ला चला भी, लेकिन इसके बाद अचानक ना जाने क्या हो गया कि बिल्कुल चुप हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स की भी हालत पतली है और टीम अब टॉप 4 की रेस से बाहर होने की ​कगार पर पहुंच गई है। इस बीच चलिए जरा देखते हैं कि समीर रिजवी को आईपीएल में कितने पैसे मिलते हैं और उनक करियर अब तक कैसा रहा है। 

Sameer Rizvi: पहले दो मैचों के बाद समीर रिजवी फ्लॉप, आखिर कहां गया इस खिलाड़ी का फॉर्म
Sameer Rizvi: पहले दो मैचों के बाद समीर रिजवी फ्लॉप, आखिर कहां गया इस खिलाड़ी का फॉर्म

पहली बार साल 2024 में सीएसके लिए खेले थे समीर रिजवी

आईपीएल में खेलने का पहली बार मौका समीर रिजवी को साल 2024 में मिला ​​था, तब सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। त​ब समीर अंजान से खिलाड़ी थे, लेकिन जब उनकी मोटी बोली लगी तो वे अचानक चर्चा में आ गए। उस साल समीर ने आठ मैच खेलकर केवल 51 ही रन बनाए। उनक औसत 12.75  था और वे 118.60 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे। उनका सर्वाधिक स्कोर केवल 21 रन था। आठ करोड़ से ज्यादा सैलरी लेने के बाद भी समीर रिजवी फ्लॉप रहे और उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। यानी सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया। 

दिल्ली कैपिटल्स ने लिया, लेकिन सैलरी में हो गई भारी कटौती

इसके बाद अगले साल के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने पाले में कर लिया। हालांकि उनकी सैलरी को आठ करोड़ से अधिक की थी, वो अचानक घटकर 95 लाख तक पहुंच गई। यानी एक ही साल में 89 प्रतिशत की जबरदस्त गिरावट देखने के लिए मिली। साल 2025 में उन्होंने दिल्ली के 5 मुकाबले खेलकर 121 रन बनाए। यहां उनका औसत 40.33 का था और वे 153.16 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे। केवल एक अर्धशतक उन्होंने लगाया था। 

इस साल पहले दो मैचों में चले, फिर नहीं चला बल्ला

अब आते साल इस साल यानी 2026 पर। इस साल भी उसकी समीर को दिल्ली ने अपने ही पास रखा है। इस सीजन पहले मैच में उन्होंने एलएसजी के खिलाफ नाबाद 70 रनों की पारी खेली। दूसरे मैच में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रन बना दिए। इससे लगा कि ये साल उनके लिए कुछ अलग जाने वाला है, लेकिन यही दो पारियां खेलकर उनका बल्ला खामोश हो गया। दो बार तो वे शून्य पर ही आउट हो चुके हैं। इस साल समीर ने अब तक 8 मैच खेलकर केवल 209 रन बनाए हैं। उनका औसत 34.83 का है, जो पिछले साल से भी घट गया है। साथ ही स्ट्राइक रेट भी पिछले साल से कम 149.29 का है। 

समीर रिजवी को बनाने होंगे रन

अभी दिल्ली को कुछ और मैच खेलने हैं। उनमें जीत दर्ज कर टीम टॉप 4 में जा सकती है, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि टीम बेहतर प्रदर्शन करे। साथ ही समीर रिजवी को भी अपने पहले वाले फॉर्म में आना होगा, नहीं तो देर हो जाएगी। आईपीएल में कितने ही खिलाड़ी आते हैं और चले जाते हैं, उनका नाम तक किसी को याद नहीं रहता। इसलिए समीर को अगर आगे जाना है तो टीम के लिए रन तो बनाने ही पड़ेंगे। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply