What is the fashion sandwich rule: सोशल मीडिया हर नई चीज की जननी बन गई है। फैशन इंस्पिरेशन की भरमार है। इसी कड़ी में नया फैशन ट्रेंड है सैंडविच ड्रेसिंग, जिसे ट्राई करके महिलाएं अपने फैशन सेंस में बदलाव कर रही हैं।

क्या होता है सैंडविच फैशन
फैशन में सैंडविच का मतलब है लेयरिंग पर ध्यान देना, उसके रंगों को लेकर सजग होना। कपड़े पहनने का एक खास तरीका, जो इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों के बीच बेहद पॉपुलर हो रहा है। सैंडविच फैशन के तहत आपके पूरे लुक का ऊपरी हिस्सा यानी टॉप वियर और सबसे निचला हिस्सा यानी फुटवियर या बॉटम दोनों कपड़ों का रंग एक जैसा होता है, लेकिन बीच का हिस्सा यानी पैंट, स्कर्ट या बेल्ट का रंग अलग होता है।
इसे कुछ इस तरीके से समझा जा सकता है कि जैसे किसी सैंडविच में ऊपर और नीचे की लेयर यानी ब्रेड एक ही होती है, लेकिन उसके बीच की फीलिंग अलग होती है। वैसे ही इस फैशन हैक में भी ऊपर और नीचे का का हिस्सा सेम होता है और बीच का हिस्सा अलग कलर का होता है। यदि आपका टॉप व्हाइट कलर का है, तो आपका फुटवियर भी व्हाइट कलर का होगा और बीच में आप ब्लैक या ब्राउन कलर की पैंट या बेल्ट ऐड कर सकते हैं।
टाइम एंड मनी सेविंग
इस को कोई भी फॉलो कर सकता है। इससे बेसिक आउटफिट से कई तरह के आउटफिट को क्रिएट किया जा सकता है। ऐसा करने से आपको हर बार नए कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि आप अपने एक ही कलर के कपड़े को रीक्रिएट करके बारबार पहन सकती हैं। इसके अलावा आपकी अलमारी में भी ज्यादा कपड़े नहीं होंगे और लिमिटेड कपड़े होने से वॉर्डरोब में अधिक स्पेस होगा। इस फैशन को ट्राई कर आपको बिना ज्यादा मेहनत के परफेक्ट मिल सकता है।
ऑफिस और कॉलेज के लिए है बेस्ट फैशन हैक
इस सैंडविच फैशन को फॉलो करके आप कपड़ों के कलर्स, प्रिंट, टेक्सचर और अलगअलग एक्सेसरीज के साथ प्ले करके अपना खुद का स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। ये स्टाइल आपको ऑफिस या कॉलेज में डिफरेंट और स्टाइलिश लुक देंगे। ऑफिस या कॉलेज ऐसी जगह है, जहां रोजाना कुछ नया पहनने की चाह होती है, लेकिन समझ नहीं आता कि क्या पहनें। इस ट्रेंड के जरिए आप भी अपने स्टाइल एक फैशन अपील ऐड कर सकती हैं।



