इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के नायक संजू सैमसन रहे। चेपक में दोनों टीमों के बीच सीजन के पहले भिड़ंत में नाबाद 101 रनों की पारी खेलने वाले संजू ने कोटला में भी दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दो मैचों को मिलाकर संजू ने 187 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए।

अपनी नई फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए की शुरुआत काफी खराब रही थी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6, पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वह 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स से था। उन्होंने इस मैच में 56 गेंद पर नाबाद 115 रन ठोक दिए।
संजू सैमसन का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन
संजू सैमसन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 48 रन बनाए। फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने नाबाद 101 रनों की पारी खेली। इसके बाद गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 रन बनाकर आउट हुए। संजू के लिए आईपीएल 2026 कुछ खास नहीं गुजर रहा था। फिर उनकी मुलाकात दिल्ली कैपिटल्स से हो गई। उन्होंने 52 गेंद पर नाबाद 87 रनों की पारी खेल दी।
संजू सैमसन का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन
संजू सैमसन ने आईपीएल 2026 में चार पारियों में 30 से ज्यादा का स्कोर किया है। इनमें से दो पारियां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ही आई हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2 पारियों में 108 गेंद पर 202 रन बनाए हैं। 22 चौके और 10 छक्के जड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 187.04 का रहा है। संजू सैमसन ने इस सीजन 10 मैचों में अबतक 402 रन बनाए हैं। इनमें से 202 रन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आए हैं।
कोहली के एक वाक्य ने कार्तिक को बनाया RCB का मेंटर और बल्लेबाजी कोच
संन्यास के बाद दिनेश कार्तिक ने RCB के साथ नई भूमिका शुरू की। विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट के भरोसे ने उन्हें बैटिंग कोच और मेंटर बनने के लिए प्रेरित किया। ।



