IndiaTrendingUttar Pradesh

​पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

नोएडा : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा का शनिवार देर रात निधन हो गया। वे पिछले करीब एक हफ्ते से फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के चलते नोएडा के सेक्टर11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

​पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस

डिप्टी सीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना था हाल

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को ही मेट्रो अस्पताल पहुंचकर सत्यवती मिश्रा के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और चिकित्सकों से बातचीत की थी। देर रात उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके नोएडा स्थित आवास पर ले जाया गया।

सेक्टर94 के अंतिम निवास में होगा अंतिम संस्कार

भाजपा नोएडा महानगर के नेता अमित त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्यवती मिश्रा का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे सेक्टर94 स्थित श्मशान घाट ‘अंतिम निवास’ पर किया जाएगा। अंतिम संस्कार में कई प्रमुख राजनेताओं, सामाजिक हस्तियों और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

अंडमाननिकोबार के उपराज्यपाल ने जताया गहरा दुख

सत्यवती मिश्रा के निधन पर विभिन्न नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। अंडमाननिकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश मिश्रा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि यह अत्यंत दुखद समाचार है। उन्होंने सत्यवती मिश्रा को एक निष्कपट, धर्मपरायण और हर व्यक्ति को सम्मान देने वाली ममतामयी महिला के रूप में याद करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply