Second Monday of Sawan 2026: सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगला आरती के बाद जैसे ही बाबा विश्वनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुले वैसे ही हरहर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा काशी विश्वनाथ धाम गूंज उठा। इस दौरान बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिली।

मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ का भव्य श्रृंगार और पूजन
बता दें कि सुबह मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ का भव्य श्रृंगार और पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था शुरू हुई। वाराणसी प्रसाशन ने धाम में पहुंच रहे भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाबा के जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े नजर आए।
सावन के दूसरे सोमवार को में देश के अलगअलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे। कांवड़िए भी बाबा के दरबार में पहुंचकर गंगाजल अर्पित कर रहे हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में हर तरफ शिवभक्ति का माहौल नजर आया।
यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए की ओर से सुरक्षा के साथसाथ सुगम दर्शन और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। धाम की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जवानों की तैनाती की गई है।
सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ से काशी पूरी तरह शिवमय नजर आई। लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक और पूजन कर रहे हैं और अपने परिवार की सुखसमृद्धि की कामना कर रहे हैं।



